Search

 
 
 

तमिलनाडु चुनाव : रजनीकांत ,कमल हासन,धनुस समेत कई सितारों ने डाला वोट

तमिलनाडु में आज सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान जारी है.इस दौरान आम जनता के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कई मशहूर हस्तियों ने मतदान केंद्र पहुंचे और अबना वोट डाला व लोगों से भी वोट करने की अपील की.
 

Lagatar desk : तमिलनाडु में आज सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान जारी है.इस दौरान आम जनता के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कई मशहूर हस्तियों ने मतदान केंद्र पहुंचे और अबना वोट डाला व लोगों से भी वोट करने की अपील की.

 

 

 


सुपरस्टार रजनीकांत ने लोगों से किया मतदान की अपील 


सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. इससे पहले उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान भी देखा गया, जहां उन्होंने कैमरे की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की.

 

कमल हासन बेटी श्रुति हासन के साथ मतदान करने पहुंचे 

कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ मतदान करने पहुंचे. दोनों ने आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला. मतदान के बाद कमल हासन ने स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

 

 

अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय थलापति भी मतदान केंद्र पहुंचे. उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी. मतदान के बाद उन्होंने बाहर आकर लोगों का अभिवादन किया. इस चुनाव के नतीजे उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं.

 

 


वहीं, अभिनेता अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित केंद्र पर वोट डाला. खास बात यह रही कि वह सिर्फ मतदान के लिए विदेश से लौटे थे.इसके अलावा, अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने चेन्नई के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन को छुट्टी न समझें, बल्कि घर से निकलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं.वहीं अभिनेता धनुष ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला.

 

  एक्टर अरविंद स्वामी ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में वोट डाला, जिसका वीडियो सामने आया है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही