Search

 
 
 

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट, 21 मजदूरों की जल कर मौत, आठ गंभीर रूप से झुलसे

तमिलनाडु स्थित दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 21 मजदूरों की जल कर मौत होने की खबर है. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. बुरी तरह झुलस गये आठ से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
 

Chennai : तमिलनाडु स्थित दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 21 मजदूरों की जल कर मौत होने की खबर है. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. बुरी तरह झुलस गये आठ से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 

खबरों के अनुसार धमाका वनजा क्रैकर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुआ है. इसका स्वामित्व मुथुमानिकम नाम के शख्स के पास है. पटाखा फैक्ट्री के पास सरकारी लाइसेंस था.  घटना की खबर मिलते ही  फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया .

 

अहम बात यह है कि  स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि रविवार को छुट्टी का दिन घोषित होने के बावजूद फैक्ट्री खोल कर काम कराया जा रहा था.तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने  इस घटना की पुष्टि की है.

 

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पटाखे बनाने के लिए रसायनों को मिलाते समय घर्षण के कारण धमाका हुआ. धमाका इतना भीषण था कि चार कमरों में काम कर रहे 30 मजदूर जल गये और मलबे में दब गये.

 

रिपोर्टों के अनुसार अधिकतर शव बुरी तरह झुलस गये थे. उनकी पहचान करना मुश्किल था. शवों को  पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.   विस्फोट की घटना के बाद  शिवाकाशी, विरुधुनगर, सत्तूर से दमकल और बचावकर्मियों की कई टीमें मौके पर भेजी गयी और बचाव तथा राहत कार्य शुरू किया गया.

 

बड़ी. मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. विरुधुनगर जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीनाधा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित कई नेताओं ने विस्फोट की मारे गये मजदूरों की मौत पर शोक जताया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही