Search

 
 
 

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी Money Laundering Act के तहत गिरफ्तार

 
Chennai : तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किये जाने की खबर है. खबरों के अनुसार ईडी ने मंगलवार को बालाजी सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. पांच साल में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सचिवालय के अंदर तलाशी ली है. बालाजी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों  के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने की कोशिश कर रही है

स्टालिन ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने की कोशिश कर रही है. कहा कि भाजपा जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने की कोशिश करती है. लेकिन उसकी यह राजनीति सफल नहीं होगी. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की रेड के बाद वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस कस्टडी में अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी. उन्हें चेन्नई के ओमंदुरार सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी. बता दें पिछले माह भी मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग ने छापे मारे थे. सूत्रों के अनुसार, राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी से कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर रेड डाली गयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही