Search

 
 
 

तमिलनाडु : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे

 
Chennai : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में एक पटाखा फैक्टरी में आज शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य झुलस गये हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक स्थान में हुई.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची

यह पटाखा फैक्ट्री मुथुसामीपुरम में स्थित है. इसके मालिक का नाम विजय बताया जा रहा है. विस्फोट के बाद सात लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली. दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी.पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में विस्फोट हुआ

हादसे की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में विस्फोट हुआ था. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस मकान में पटाखा फैक्ट्री चल रहा था, वह जमींदोज हो गया. पुलिस के अनुसार मलबे कुछ और लोगों के दबकर मरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही