Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु :  प्रधानमंत्री मोदी ने वेष्टि और अंगवस्त्रम पहन कर श्रीरंगम मंदिर में पूजा-अर्चना की

Advertisement
Advertisement
Tiruchirappalli  :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पारंपरिक तमिल परिधान पहनकर यहां श्री रंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की.  प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के दौरान वेष्टि (धोती) और अंगवस्त्रम (शॉल) पहना था. उन्होंने भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की और हाथी को भोजन देकर आशीर्वाद लिया.         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का एक प्राचीन वैष्णव मंदिर है

पीएम मोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किये. उन्हें मंदिर के पुजारियों ने सदरी प्रदान की।.  प्रधानमंत्री ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई सन्नाधि` (देवताओं के लिए अलग-अलग पूजास्थल) में प्रार्थना की. तमिल में इष्टदेव को रंगनाथर के नाम से जाना जाता है. श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का एक प्राचीन वैष्णव मंदिर है और यह संगम युग का है. विभिन्न राजवंशों ने इस मंदिर का निर्माण और विस्तार किया. इस मंदिर के निर्माण में चोल, पांड्या, होयसाल और विजयनगर साम्राज्य के राजाओं ने योगदान दिया है.

श्रीरंगम मंदिर कावेरी और कोल्लीदम नदियों के संगम पर एक द्वीप पर स्थित है

श्रीरंगम मंदिर कावेरी और कोल्लीदम नदियों के संगम पर एक द्वीप पर स्थित है. श्रीरंगम मंदिर को बोलोगा वैकुंठम या `पृथ्वी पर वैकुंठम के नाम से भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री शनिवार को चेन्नई से यहां पहुंचे और मंदिर जाते समय अपनी कार के पायदान पर खड़े होकर उन्होंने लोगों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया.  प्रधानमंत्री इसके बाद रामेश्वर के अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही