Search

 
 
 

तमिलनाडु : TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली, रचा इतिहास, राहुल गांधी समारोह में शामिल हुए

विजय ने कल शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा.
 
राज्यपाल के साथ विजय और राहुल गांधी

Chennai :  तमिलनाडु में तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने आज रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को CM पद की शपथ दिलाई.

 

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए. CM विजय के अलावा 8 और मंत्रियों ने भी शपथ ले रहे हैं, विजय की नयी सरकार में शपथ लेने वाले नेताओं में  थिरू एन आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज और आधव अर्जुना शामिल हैं. इनके अलावा कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान  ने भी  शपथ लेंगे.

 

 

 बता दें कि इससे पूर्व विजय ने कल शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा. 

 

 

विजय के पास अब 121 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है.संतुष्ट होने के बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया.

 

अहम बात यह है कि सी जोसेफ की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही