Search

 
 
 

तमिलनाडु : TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. 4 मई को आये विधानसभा चुनाव के नतीजों ने नया इतिहास रच दिया है. सत्ता पर काबिज डीएमके सत्ता से बाहर हो गयी है.
 

Chennai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. 4 मई को आये विधानसभा चुनाव के नतीजों ने नया इतिहास रच दिया है. सत्ता पर काबिज डीएमके सत्ता से बाहर हो गयी है.

 

 

यहां तक कि सीएम एमके स्टालिन खुद भी चुनाव हार गये हैं. सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी TVK के प्रमुख विजय ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

 

अहम खबर यह है कि कांग्रेस नेताओं ने डीएमके के साथ अपना पुराना गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन पत्र सौंप दिया है.  कांग्रेस  के 5 विधायक हैं.

 

 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं.  बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता है,  

 

TVK को सरकार बनाने के लिए 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है,क्योंकि विजय दो सीटो पर जीते हैं. एक सीट उन्हें खाली करनी होगी.  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही