Search

 
 
 

तमिलनाडु : उदयनिधि स्टालिन पुलिस कस्टडी में, अभिनेत्री तृषा को लेकर अभद्र बयान  देने का आरोप

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक रैली में कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर दिये गये एक अभद्र बयान को लेकर घिर गये हैं. खबर है कि पुलिस ने उदयनिधि को अपनी कस्टडी में ले लिया है. उनके खिलाफ  पुलिस द्वारा छह धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
 

Chennai : तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक रैली में कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर दिये गये एक अभद्र बयान को लेकर घिर गये हैं. खबर है कि पुलिस ने उदयनिधि को अपनी कस्टडी में ले लिया है. उनके खिलाफ  पुलिस द्वारा छह धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 
 

 

 

उदयनिधि ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. मैंने किसी का नाम नहीं लिया कहा कि  यह राजनीति से प्रेरित उठाया गया कदम है.. तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि के कथित बयान पर एफआईआर की है.

 

बीएनएस की धारा 196, 192, 352, 79, 296 (बी), 61 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार स्टालिन ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. 

 

दरअसल उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर जारी आदोलन के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सीएम विजय पर निशाना साधा, इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा चिल्लाना  शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी क्रम में स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं, साथ ही द्विअर्थी बयान देते हुए अभद्र इशारा किया. 

  
 
उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिये गये  बयान को लेकर सत्तारूढ़ टीवीके पार्टी ने हल्ला बोला है, टीवीके नेता अधव अर्जुन ने उदयनिधि के भाषण को अश्लील और द्विअर्थी करार देते हुए कहा कि डीएमके नेता अपनी अश्लील भाषा और डबल मीनिंग भाषणों से अन्नादुरई के आंदोलन को और उनकी प्रतिष्ठा को नष्ट कर रहे हैं.

 

टीवीके नेता ने कहा कि उदयनिधि के बयान महिलाओं के प्रति उनकी घटिया सोच को दर्शाने वाले हैं. टीवीके नेता ने कहा कि तमिलनाडु में कोई मां, बहन या माता-पिता सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं करेंगे.  

 

टीवीके प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर  पोस्ट किया. क्या विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन अपनी खुद की बेटी या बेटे को लेकर  ऐसा कह सकते हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही