Search

 
 
 

तमिलनाडु के एग्जिट पोल ने चौंकाया,एक्टर विजय की TVK को 98 से 120, डीएमके को 92 से 110 सीटें

Axis My India का एग्जिट पोल तमिलनाडु के लिए चौंकाने वाले नतीजे सामने ला रहा है. उसका सर्वे बता रहा है कि एक्टर से नेता बने  विजय की TVK 98 से 120 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं.
 

New Delhi : Axis My India का एग्जिट पोल तमिलनाडु के लिए चौंकाने वाले नतीजे सामने ला रहा है. उसका सर्वे बता रहा है कि एक्टर से नेता बने  विजय की TVK 98 से 120 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं.

 

 

वहीं सत्तारूढ़ डीएमके 92 से 110 सीटें जीत सकती है. AIADMK 22 से 32 सीटों पर सिमटती दिख रही है. तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है.

 

तमिलनाडु को लेकर Axis My India की ओर से किये गये एग्जिट पोल से देश भर के राजनीतिक पंडित चौंक गये हैं.  सर्वे के अनुसार  इस बार तमिलनाडु  DMK और AIADMK के साथ विजय की TVK पार्टी तीसरी ताकत बन कर उभर रही है.

 

अपने उभार के साथ  TVK नंबर की पार्टी बनने जा रही है.  DMK गठबंधन  में कांग्रेस, DMDK, VCK, CPI(M), CPI और IUML जैसी पार्टियां शामिल हैं. जबकि  AIADMK गठबंधन में  BJP, PMK और AMMK शामिल हैं.  

 

एग्जिट पोल में यह पूछे जाने पर कि आप अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं, तो इसके जवाब में अभिनेता विजय को 37फीसदी लोगों का समर्थन मिला,जबकि   मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 35फीसदी लोगों ने पसंद किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही