Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म के सेट पर घुसा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी

Lagatar Desk: पैन इंडिया फिल्म मार्क एंटनी के सेट पर एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया. एक सीन की शूटिंग के दौरान अनियंत्रित ट्रक सेट के अंदर तक घुस गया, जिससे कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. फिल्म की शूटिंग चेन्नई के एक फिल्म सिटी में चल रही थी. सीन के मुताबिक ट्रक को एक समय पर आकर रुक जाना चाहिए था लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से ट्रक रफ्तार में ही अंदर आता रहा. जब ये घटना हुई तो सेट पर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. खुद फिल्म के एक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने ट्वीट कर भगवान का शुक्रिया अदा किया है.   विशाल कृष्ण रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल पर `मार्क एंटनी` की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म के सेट पर अभिनेता के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया है. फैंस के साथ वीडियो साझा करते हुए विशाल ने लिखा, `कुछ सेकंड और कुछ इंच से ही भगवान ने मेरी जान बचा ली. भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद. इस घटना से मैं स्तब्ध हूं और अब वापस अपने पैरों पर और शूट पर लौट आया हूं.` इसे भी पढ़ेंकांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-general-convention-from-today-the-decision-on-the-election-of-the-working-committee-will-be-held-on-the-first-day/">कांग्रेस

का महाधिवेशन आज से रायपुर में, पहले दिन होगा कार्य समिति के चुनाव पर फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही