Search

28 जून को मोरहाबादी में सत्याग्रह करेंगे टाना भगत

Ranchi : 10 अक्टूबर 2022 को लातेहार में प्रदर्शन के दौरान टाना भगतों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों टाना भगतों ने रांची के विभिन्न मुहल्लों में प्रचार-प्रसार किया. इस मौके पर केडी गुरू ने कहा कि 28 जून को मोरहाबादी के बापू वाटिका के सामने हजारों टाना भगत सत्याग्रह करेंगे.आगे उन्होंने कहा कि ब्रिटिश अधिकारियों की नीतियों और शोषण के खिलाफ टाना भगतों ने अहिंसात्मक आंदोलन किया था. परंतु स्वाधीन भारत में आज भी टाना भगत अपने अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं. आज भी जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी है.

क्या है इनकी आठ सूत्री मांग

  • 10 अक्टूबर 2022 को लातेहार में प्रदर्शन के दौरान टाना भगतों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए.
  • टाना भगतों को सरकार द्वारा साबरमती आश्रम पोरबंदर तक भ्रमण कराया जाए. ताकि गांधी विचारधारा को बल मिले.
  • टाना भगत औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र केएनके एरिया डकरा को पुनः चालू कराया जाए.
  • टाना भगत परिवार के मुखिया को टाना भगत पारिवारिक पेंशन मुहैया कराई जाए.
  • टाना भगत को 5 एकड़ जमीन सरकार से दान में दिलाई जाए.
  • लातेहार सीसीएल द्वारा टाना भक्तों के विस्थापन पर रोक लगाई जाए.
  • टाना भगत विकास प्राधिकार में पारदर्शिता बहाल की जाए.
इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp