Search

 
 
 

टंडवा : अभिषेक सिंह ने युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

 
Tandwa (Chatra) : चतरा के डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने रविवार को टंडवा टाउन हॉल में युवाओं के साथ चुनाव पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. साथ ही लोगों के साथ क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की. उन्होंने युवाओं को टंडवा उद्योग नगरी में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि युवा समूह बनाकर काम करें, तो क्षेत्र में लोगों की सोच बदलेगी और साथ में विकास होगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के बावजूद यहां के लोगों को अधिकार नहीं मिल पा रहा है. अब भी विकास की काफी जरूरत है. चतरा लोकसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-neet-exam-completed-students-said-paper-was-not-tough-stress-removed/">रांची

: नीट की परीक्षा पूरी, विद्यार्थियों ने कहा- टफ नहीं था पेपर, दूर हुआ तनाव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही