Search

 
 
 

टंडवा : आम्रपाली वाहन मालिक संघ ने जीएम को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

 
Tandwa(Chatra) : टंडवा सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना वाहन मालिक संघ ने महाप्रबंधक अमरेश कुमार को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. लोकल सेल की समस्याओं के संदर्भ में महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया. वाहन मालिकों के ज्ञापन में ट्रक पार्किंग स्थल में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, ट्रकों की परिचालन में आ रही समस्याओं, कांटा से लेकर डंप तक सड़क की मरम्मत, पिट ऑफिस से बैरियर तक पानी का छिड़काव करवाने और एक नंबर बैरियर से ट्रक पार्किंग तक कच्ची सड़क की मरम्मती करवाने की मांग शामिल हैं. मुलाकात के बाद वाहन मालिक संघ के आशुतोष मिश्रा ने बताया कि समस्या सुनने के बाद आम्रपाली महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें :पानी">https://lagatar.in/trahimam-for-water-someone-installed-a-motor-in-a-government-boring-someone-locked-in-a-private-well/">पानी

के लिए त्राहिमाम : किसी ने सरकारी बोरिंग में लगा लिया मोटर, कोई निजी कुएं में लगा रहा ताला

समस्या के समाधान होने  से वाहन मालिक और चालकों को मिलेगी राहत

वाहन मालिक संघ के संयोजक ने बताया कि आम्रपाली जीएम यहां के विस्थापित प्रभावित परिवार की समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हैं. इन समस्याओं का समाधान होने से चालकों और वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. बैठक में मुख्य रूप से डिस्पैच ऑफिसर सुधांशु शर्मा, सीएसआर के विपिन कुमार इंद्रदेव साहू , बद्री साहू, शंकर चौधरी, रितेश चौधरी, प्रवेश कुमार, राजेश कुमार, आदित्य वर्मा, विनोद मंडल व महेश वर्मा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-need-to-save-traditional-heritage-on-jharkhands-culture-mp/">जमशेदपुर

: झारखंड की संस्कृति व पारंपरिक धरोहर को बचाने की जरूरत- सांसद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही