Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने मनाया काला दिवस

Tandwa : सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज एवं बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के लिए भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाया. भाजपाइयों ने काली पट्टी लगाकर घटना का विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हेमंत सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. शांतिपूर्वक सभा में शामिल भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कराया. ऐसी भ्रष्ट एवं क्रूर सरकार को बने रहने का कोई औचित्य नहीं है. विरोध जताने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अक्षयवट पांडे, मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडे, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश महतो, मंडल कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष बबलू प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर राणा, सरोज पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-vicious-person-who-provided-fake-sim-and-bank-account-to-cyber-criminals-arrested/">देवघर

: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम व बैंक खाता मुहैया कराने वाला शातिर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही