Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : बिजली-पानी की समस्या को लेकर व्यवसायियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Tandwa: औद्योगिक नगरी टंडवा में बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के चतरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यावसायी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को डीसी अबू इमरान को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया है कि टंडवा में वर्तमान में एनटीपीसी संचालित हैं, फिर भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. एनटीपीसी की ओर से जमीन लेते समय कहा गया था कि टंडवा और आसपास के ग्रामीणों को बिजली-पानी समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. परन्तु आज तक बिजली की समस्या समेत मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-arrested-the-accused-of-sexual-exploitation-and-sent-him-to-jail/">बहरागोड़ा

: यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मौके पर ये रहे मौजूद

टंडवा के व्यवसायियों के साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने डीसी से पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द टंडवा और आस पास के विस्थापित गांवों में बिजली एवं मूलभूत सुविधाएं दिलवाई जाए, जिससे लोगों को लाभ मिल सके. मौके पर टंडवा व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, सचिव राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बसंत राणा, मोहम्मद रजाउद्दीन, बिनोद केशरी, राजीव मित्तल, बिट्टू अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :CM">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-meeting-on-law-and-order-asked-dgp-to-improve-system-in-15-days/">CM

हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर बैठक, DGP से कहा – 15 दिन में सुधारें व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही