Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : बिंगलात में सीसीएल ने लगाया हेल्थ कैंप

Advertisement
Advertisement
133 ग्रामीणों का नि:शुल्क इलाज, दी गई दवाइयां Tandwa : सीसीएल आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र के प्रभावित विस्थापित गांव बिंगलात में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. प्राथमिक विद्यालय में सीसीएल सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 133 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. इस शिविर में अधिकांश महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई. अधिकांश महिलाओं में एनीमिया अर्थात खून की कमी पायी गई. इसके लिए उन्हें दवाइयां दी गईं. ब्लड प्रेशर के मरीजों को यह सलाह दी गई कि वह आम्रपाली परियोजना स्थित होनहे डिस्पेन्सरी में आकर नियमित रूप से अपना चेकअप करा कर दवाई ले सकते हैं. यह स्वास्थ्य जांच शिविर क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीरज सिंह की ओर से लगाया गया. साथ में उनकी टीम के सदस्य फार्मासिस्ट रत्नेश शर्मा, मानिंदर सिंह, अजय, घनश्याम आदि ने सहयोग किया. इस मौके पर पोकला-उर्फ-कसियाडीह के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-an-elephant-separated-from-the-herd-in-gada-of-barkatha-created-a-ruckus/">हजारीबाग

: बरकट्ठा के गैडा में झुंड से बिछडे हाथी ने मचाया उत्पात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही