Search

 
 
 

टंडवा : मुखिया का प्रयास रंग लाया, कबरा नदी पर बनेगा पुल

 
ग्रामीणों की यात्रा होगी सुगम, सांसद के निर्देश पर सर्वे शुरू Tandwa:  किसी गांव की नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ हो जाए, तो समझिए की स्थानीय गांव में खुशी का माहौल क्या होगा. कुछ ऐसा ही प्रयास कबरा के मुखिया नीलेश ज्ञासेन ने किया है. अब चतरा के सांसद सुनील सिंह की पहल पर गांव वालों के लिए नदी पर पुल बनने बनने का रास्ता साफ हो गया है. टंडवा प्रखंड क्षेत्र की कबरा पंचायत में वर्षों से लंबित कबरा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले पुल का सर्वे कार्य जिले के अधिकारियों की टीम ने शुरू कर दिया है. इस पुल निर्माण के लिए मुखिया ने 18 जुलाई को सांसद से मिलकर बात रखी थी. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-businessmen-submitted-memorandum-to-dc-regarding-the-problem-of-electricity-and-water/">टंडवा

: बिजली-पानी की समस्या को लेकर व्यवसायियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mmm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सांसद को मुखिया ने सौंपा था ज्ञापन

मुखिया नीलेश ज्ञासेन ने कहा था कि कबरा पंचायत को डीएमएफटी मद से होने वाले विकास से वंचित रखा गया है. उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था. सांसद सुनील सिंह ने चतरा जिला प्रशासन को त्वरित मौखिक आदेश एवं साथ- साथ पत्र निर्गत कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया. इसके लिए कबरा पंचायत की जनता ने सांसद सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडे, स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bail-plea-of-gangster-prince-khans-father-and-brother-rejected/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता व भाई की जमानत याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही