Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : मानव जाति को जिंदा रहने के लिए पौधों का संरक्षण आवश्यक : महाप्रबंधक

Advertisement
Advertisement
सीसीएल आम्रपाली चंद्रगुप्त के जीएम ने ग्रामीणों के बीच बांटे फलदार पौधे Tandwa (Chatra): स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आम्रपाली चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने गुरुवार को ग्रामीणों के बीच विभिन्न किस्म के फलदार पौधों का वितरण किया. इसमें मुख्य रूप से नींबू, आम, कटहल, शरीफा, लीची आदि के पौधे शामिल थे. 16 जून से प्रारंभ स्वच्छता पखवारा का समापन 30 जून को होगा. मौके पर सीसीएल आम्रपाली चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की सांस है. मानव जाति को जिंदा रखने के लिए पौधा रोपण के साथ उनका संरक्षण भी बेहद जरूरी है. उन्होंने कसियाडीह, कुमरांग कला और विंगलात के लोगों को सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में पौधों का वितरण किया. मौके पर कंपनी के आलोक रंजन, ग्रामीण महादेव महतो, रंजीत महतो, बाबू लाल महतो, सुरेंद्र, दुलारी देवी, सावित्री देवी आदि उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही