Search

टंडवा : अपराधियों ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर

Tandwa: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सराढू गांव में 68 वर्षीय हीरा सिंह पर अपराधियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया. घटना बुधवार के मध्य रात्रि की है. हमले में गंभीर रूप से घायल हीरा सिंह अपने घर सराढू में अकेले रहते थे. उनका पूरा परिवार हजारीबाग में रहता है. हीरा सिंह स्वास्थ्य विभाग केरेडारी से रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हैं. अपराधियों ने मौका पाकर घर में घुसा और धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला किया. इसके बाद वे भाग गये. गुरुवार सुबहद हीरा सिंह अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले. आनन-फानन में उन्हें हजारीबाग आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jpsc-released-the-result-of-assistant-professor-7-candidates-selected/">जमशेदपुर

: जेपीएससी ने सहायक प्राध्यापक का रिजल्ट किया जारी, 7 अभ्यर्थी चयनित

हीरा सिंह की स्थिति बनी हुई है गंभीर

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते हीरा सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर घटना के बाद इसकी सूचना आग की तरह फैल गई. घटना से क्षेत्र में दहशत है. टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी सूरत में बचेंगे नहीं. टेक्निकल सेल और क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम को एक्टिव कर दिया गया है. जल्द ही घटना में शामिल साजिशकर्ता सलाखों के पीछे होंगे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-zonal-office-handed-over-to-middleman-cos-property-should-be-investigated-ajsu/">लातेहार

अंचल कार्यालय बिचौलिये के हवाले, सीओ की संपत्ति की हो जांच : आजसू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp