Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : मगध कोल परियोजना के कोयले के ढेर में लगी आग, कई टन कोयला राख

Tandwa (Chatra) : टंडवा की मगध कोल परियोजना से निकलनेवाले कोयले के ढेर में भी इन दिनों आग लगी हुई है. आग के कारण कई टन कोयला जल कर राख हो जा रहा है. मालूम हो कि सीसीएल प्रबंधन इन दिनों कोयले के उत्पादन में जोर-शोर से लगा हुआ है, जबकि डिस्पैच का अनुपात आधा है. डिस्पैच कम होने के कारण कोयले के ढेर में लगी आग भी बुझाने में सीसीएल प्रबंधन कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. मगध के देवलगड्डा स्थित नौ नंबर कांटा के समीप कोयले का विशाल भंडार है. इसी ढेर में आग लगी हुई है. इसे भी पढ़ें :ट्यूमर">https://lagatar.in/eye-came-out-due-to-tumor-complex-operation-done-in-rims/">ट्यूमर

की वजह से आंख निकल आई थी बाहर, रिम्स में हुआ जटिल ऑपरेशन

पीओ ने कहा- सामान्य घटना

सीसीएल इंसेंटिव के फेर में उत्पादन करती जा रही है, लेकिन डिस्पैच के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. इस संबंध में मगध परियोजना के पीओ दीपेंद्र नाथ से पूछे जाने पर बताया कि सर्फेस एरिया में आग लगी है. इसके नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि यह सामान्य घटना है. गर्मी में आग लगती है, जिससे कोई विशेष नुकसान नहीं है. पानी का छिड़काव कर आग पर काबू किया जा रहा है. वहीं जीएम केके सिन्हा ने कहा कि वह अभी छुट्टी पर बाहर हैं. उन्हें इस संबंध कोई जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें : स्ट्राइक">https://lagatar.in/case-of-death-of-28-patients-due-to-strike-high-court-expressed-displeasure-due-to-non-receipt-of-proposal-of-inquiry-committee/">स्ट्राइक

से 28 मरीजों की मौत मामला: जांच कमेटी का प्रपोजल नहीं मिलने से हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही