Tandwa (Chatra ): टंडवा के गाड़ीलौंग में गुरुवार को रौनियार वैश्य विकास समिति के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद गुप्ता व पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष सह व्यवसायी विकास कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया. साथ ही समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विराज सावजी व किशोरी प्रसाद गुप्ता को मनोनीत सचिव सरोज प्रसाद गुप्ता ने बुके व शॉल देकर सम्मानित किया. दोनों पदाधिकारियों ने भी समाज के लोगों के मान सम्मान का ख्याल रखने की बात कही. समारोह में विराज साव, मिथिलेश गुप्ता, किशोरी प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, भागवत प्रसाद, अनिल गुप्ता, कुलेश्वर गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: प्रथम">https://lagatar.in/first-jharkhand-sub-junior-athletics-championship-in-ramgarh/">प्रथम
झारखंड सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रामगढ़ में [wpse_comments_template]
टंडवा : रौनियार वैश्य विकास समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

Leave a Comment