Tandwa (Chatra) : टंडवा प्रखंड कार्यालय के समीप एनटीपीसी की ओर से बनाए गए सीआरपीएफ कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी राकेश रंजन ने किया. उन्होंने कैंप का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप स्थापित होने से शांति व्यवस्था कायम होगी और नक्सलियों व अपराधियों में खौफ दिखेगा. उन्होंने बताया कि कैंप में 22डी बटालियन के जवान रहेंगे. एनटीपीसी के जीजीएम तजिंदर गुप्ता ने कहा कि सीआरपीएफ पुलिस बल परिसर का निर्माण आठ करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है. इसमे 120 जवानों के रहने की सुविधा है. उन्होंने बताया कि परियोजना की यूनिट एक से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है. पिछले एक मार्च से कमर्शियल उत्पादन हो रहा है और सस्ती दर पर देश को बिजली मिल रही है. इस मौके पर अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया. इस कार्यक्रम में एसडीपीओ शंभू सिंह, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के अलावा एनकेएसटीपीपी के जीएम एके शुक्ला, एजीएम (ओ एंड एम) एस बेरा, जीएम (एफएम) जे जावेद, एजीएम (पी एंड एस) एके चावला, एजीएम (एचआर), थाना प्रभारी टंडवा विजय कुमार सिंह, कंपनी कमांडर (सीआरपीएफ) संदीप कुमार समेत दर्जनों पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-every-evening-there-is-a-jam-at-gomiya-mor-passers-by-are-worried/">बेरमो
: हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर रहते हैं परेशान [wpse_comments_template]
टंडवा: एसपी ने किया सीआरपीएफ कैंप का उद्घाटन

Leave a Comment