Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : मिसरोल हाईस्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisement
Advertisement
Tandwa (Chatra) : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर चतरा ओलंपिक एसोसिएशन व बिरसा स्पोर्ट्स एकेडेमी की ओर से मिसरोल हाई स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डीएसपी चतरा मुख्यालय केदार नाथ राम, विशिष्ठ अतिथि जिला सचिव राकेश कुमार सिंह व खेल अधिकारी तुषार राय शामिल हुए. वहीं प्रतियोगिता में 1600 ,600, 80 व 60 मीटर की दौड़, भाला फेंक, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लांग जंप, पैदल चालन, वॉलीबॉल समेत आदि खेल कराए गए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-program-on-back-to-school-campaign-in-barhi-there-are-300-dropouts-in-the-district/">हजारीबाग

: बरही में बैक टू स्कूल कैंपेन पर कार्यक्रम, जिले में 300 बच्चे हैं ड्रॉपआउट

इन्होंने मारी बाजी

दौड़ में प्रथम स्थान रिंकू कुमार, द्वितीय स्थान विशाल कुमार, तृतीय स्थान रोहित कुमार, हाई जंप में प्रथम रोहित कुमार, पैदल चालन में प्रथम स्थान अर्चना कुमारी, लांग जंप में प्रथम स्थान पल्लवी कुमारी, डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान सत्यम कुमार और भाला फेंक में प्रथम स्थान प्रकाश गंझू ने प्राप्त किया. इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल-कूद भी विद्यार्थी जीवन का मुख्य आधार है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में रूचि दिखाना चाहिए. मौके पर बिरसा स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक शुभम कुमार व टिंकू समेत मुखिया सुबेश राम, सुरेश यादव, जीतेंद्र साहू, गजेन्द्र कुमार, प्रयाग राम, मुनेश गंझू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-accused-of-abducting-a-minor-arrested-from-punjab/">लातेहार

: नाबालिग को भगाने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही