Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : एक अगस्त से वाहन मालिकों की हड़ताल, भाड़ा बढ़ाने की मांग समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Tandwa : सीसीएल आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित प्रभावित वाहन मालिकों ने भाड़ा बढ़ोतरी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है. आगामी एक अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. भाड़ा बढ़ाने के संदर्भ में वाहन मालिकों ने महाप्रबंधक आम्रपाली को पत्र लिखा है. उनका कहना है कि ट्रक के पार्टस, पुर्जा, टायर एवं डीजल सभी चीजों की कीमत चरम पर है, इसके बावजूद ट्रांसपोर्टरों के भाड़ा में कटौती की गई है. इससे वाहन मालिक बैंक की किश्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं. वाहन मालिकों ने भाड़ा में 5 प्रतिशत की वृद्धि और 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करने की मांग की है. कहा है कि नहीं तो ट्रकों को खड़ी कर हड़ताल पर चले जाएंगे. पत्र की प्रतिलिपी मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला प्रशासन समेत स्थानीय प्रशासन को भी भेजा गया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-mann-ki-baat-is-a-motivational-program-for-the-countrymen-babulal/">रांचीः

देशवासियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम है मन की बात- बाबूलाल
दूसरी खबर

जिप सदस्य ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/transformer_17-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Tandwa : टंडवा प्रखंड के राहम गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया विश्वजीत उरांव, पंसस विकास पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया. पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ था. इससे दो दर्जन घरों में अंधेरा छाया हुया था. ग्रामीणों ने जिप सदस्य को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराई. बल्ब जलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे. मौके पर उपेन्द्र पांडेय, एनुल अंसारी, समीम अंसारी, ब्रमदेव भुईयाँ, लखन यादव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/hazaribagh-theft-in-liquor-shop-near-sp-residence-and-korra-police-station/">रांची

जिला लोजपा रामविलास की कमेटी भंग, निष्क्रिय नेता होंगे बाहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही