Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : प्रतिभावान सोमेश को आम्रपाली महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

Tandwa(Chatra) : टंडवा प्रखंड अंतर्गत सिसई निवासी प्रतिभावान सोमेश कुमार पांडेय को आम्रपाली के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र शॉल, बुके और श्रीफल देकर सम्मानित किया. महाप्रबंधक ने कहा कि नेत्रहीन होने के बावजूद सोमेश की सफलता हर युवाओं के लिए प्रेरणादायी है. सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कोरोना काल में सोमेश की मां का निधन हो जाने की खबर देते हुए मदद का आग्रह किया था. उसके बाद सीसीएल प्रबंधन ने ऐसे बच्चों को सीसीएल सीएसआर कोविड छात्रवृत्ति योजना से जोड़कर मदद की गई, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड के कारण हो गई थी. उनके आगे की पढ़ाई नहीं रूके, इसके लिए कंपनी ने सहयोग किया. छात्रवृत्ति के रूप में मिली आर्थिक सहायता सोमेश की पढ़ाई में काफी उपयोगी साबित हुई. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-on-the-instructions-of-tejashwi-yadav-rjd-leaders-will-hold-a-meeting-on-may-12-ministers-and-leaders-will-be-present/">रांची:

तेजस्वी यादव के निर्देश पर RJD नेता 12 मई को करेंगे बैठक, मंत्री व नेता रहेंगे मौजूद

आंखों की रोशनी नहीं फिर भी हौसला बुलंद

सोमेश को बचपन से ही आखों की रौशनी नहीं है. उसके बावजूद हौसला, लगन और मेहनत से एसएससी की परीक्षा पास कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जॉब प्राप्त किया. वर्तमान में सोमेश दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक कर रहे हैं. इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जॉब भी प्राप्त हो गया. आम्रपाली महाप्रबंधक ने सोमेश के साथ उनके बड़े भाई सुदर्शन कुमार जो हाथ से दिव्यांग हैं, उनका भी उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं. मौके पर मुख्य रूप में टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, प्रवेश कुमार पांडेय, सीएसआर पदाधिकारी मोहसिन रजा, सीसीएल कर्मी सतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नकारात्मकता">https://lagatar.in/some-people-full-of-negativity-do-not-want-to-see-good-things-happen-in-the-country-pm-modi/">नकारात्मकता

से भरे कुछ लोग देश में अच्‍छा होता नहीं देखना चाहते- पीएम मोदी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही