Search

 
 
 

टंडवा : मुआवजा निर्धारण नीति की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी

 
Tandwa(Chatra) : टंडवा प्रखंड क्षेत्र के आसनातरी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मृत दंपती के आश्रित के आर्थिक मदद मुआवजा निर्धारण नीति बनाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा. इस बीच पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कोयला ढुलाई में लगे वाहनों एवं सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में मांगें पूरी होने तक कोयला ढुलाई बाधित रखने की बात कही. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/the-decision-taken-in-the-meeting-of-rims-governing-council-is-not-yet-implemented-patients-are-getting-upset/">रिम्स

शासी परिषद की बैठक में लिए गए फैसले पर एक माह बाद भी अमल नहीं, परेशान हो रहे मरीज

विधायक ने आर-पार लड़ाई की चेतावनी दी

सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने मुआवजा नीति निर्धारण के सवाल पर सीसीएल से आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी. इधर पांच दिनों से कोयला ढुलाई बाधित होने से टंडवा पिपरवार पथ पर ट्रकों की लंबी कतारें हटा दी गईं. सिमरिया एसडीओ सुधीर दास, विधायक किशुन दास समेत आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया कि नौ मई को सिमरिया में प्रशासन और सीसीएल आंदोलकारियों के साथ वार्ता होगी. वार्ता होने से पहले कोई भी कोल वाहन सड़क से नहीं गुजरेगा. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव और संचालन आंदोलनकारी तिलेश्वर साहू ने किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, भाजपा के विजय चौबे, जिला महामंत्री मिथलेश कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख सीताराम साहू, सुनीता देवी, समाजसेवी सुभान मियां, मुखिया विश्वजीत उरांव, महेश मुंडा, महावीर साव, महेश महतो, आजसू के रंजीत गुप्ता, नंदा थापा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowd-of-devotees-gathered-in-manda-mela-devotees-walk-on-burning-coals/">चक्रधरपुर

: मंडा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दहकते अंगारों पर चले भक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही