Search

 
 
 

टंडवा : प्रतिभा सम्मान समारोह में टॉप-20 बच्चे सम्मानित

 
Tandwa: उत्क्रमित उच्च विद्यालय खधैया में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण हुए बच्चों काे सम्मानित किया गया. प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के टॉप-20 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें टॉप थ्री में सोनू कुमार, नीशु कुमारी, रोशनी निशा, तो टॉप-20 में नेहा कुमारी, जूही कुमारी, सुधांशु कुमार, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, सीताराम कुमार, रोहित कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई. अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ें. कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया. मौके पर रोहित कुमार, राजू कुमार, राजू उरांव, लक्ष्मण सिंह, सूरज चौबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-to-lay-foundation-stone-of-ghatshila-station-under-amrit-bharat-on-6th-august/">प्रधानमंत्री

6 अगस्त को करेंगे अमृत भारत के तहत घाटशिला स्टेशन का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही