Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : कोल माइंस के मुद्दे पर ग्रामीणों ने की आमसभा

Advertisement
Advertisement
कंपनी से वार्ता के लिए जताई सहमति, गुमराह करनेवालों को दी गई चेतावनी Tandwa(Chatra) : टंडवा प्रखंड क्षेत्र के वृंदा स्थित कबरा पंचायत के मुखिया नीलेश ज्ञासेन के पत्र के आलोक में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा प्रस्तावित वृंदा सिसई कोल माइंस डालमिया कंपनी को लेकर शुक्रवार को की गई. सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया खैमन राम और संचालन विनोद शर्मा ने किया. मौके पर मुखिया ने बताया कि प्रस्तावित वृंदा सिसई कोल माइंस को लेकर सभी ग्रामीणों की उम्मीद जुड़ी है, जिसे दरकिनार करके नहीं चला जा सकता. कंपनी ग्रामीणों के साथ बैठक करना चाहती है. उसके बाद ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी राय रखी. सार्वजनिक तौर पर कंपनी से वार्ता के लिए सभी ने सहमति जताई. ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर उन चुनिंदा लोगों को चेतावनी भी दी, जो ग्रामीणों की आड़ में अपनी रोटी सेंकने के फेर में हैं. उन्हें सुधर जाने की चेतावनी भी दी गई. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/less-than-normal-rainfall-in-23-districts-of-jharkhand-except-sahibganj/">साहिबगंज

को छोड़ झारखंड के 23 जिलों में अबतक सामान्य से कम बारिश

ग्रामीण किसी के बहकावे में नहीं आएंगे- नितेश राणा

बैठक में पंचायत समिति सदस्य नितेश राणा ने कहा कि ग्रामीण अब जागरूक हो चुके हैं, किसी के बहकावे में नहीं आएंगे. बैठक में मुख्य रूप से उपमुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया खैमन राम, कामेश्वर भुइयां, रामदेव राम, आशु राम, विशु राम, छोटन राम, चमन राम, विनोद शर्मा, जगदीश राम, हेमंती देवी, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, रेखा देवी, पिंकी देवी, संजू देवी, कौशल्या देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आस्था,">https://lagatar.in/belief-superstition-or-miracle-the-figure-of-shiva-appeared-in-the-simar-tree-worship-began-to-take-place-offerings-began-to-rise/">आस्था,

अंधविश्वास या चमत्कार : सिमर वृक्ष में उभरी शिव की आकृति, होने लगी पूजा-अर्चना, चढ़ने लगा चढ़ावा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही