Search

मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला टंडवा का प्रतिनिधिमंडल

Tandwa : राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को टंडवा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में बीससूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, राहम मुखिया विश्वजीत समेत अन्य शामिल थे. ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सीसीएल, एनटीपीसी समेत आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय को रोजगार से जोड़ने तथा विस्थापितों को अधिकार दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया है. जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि टंडवा क्षेत्र में सीसीएल, एनटीपीसी जैसी महारत्न कंपनी संचालित हैं, बावजूद क्षेत्र में बेरोजगारी है. भू-रैयत नौकरी और मुआवजा के लिए आंदोलित हैं. वहीं मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से सरकारी नियमों की अवहेलना की जा रही है. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-disclosed-blind-murder-case-in-24-hours/">चतरा

पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा

स्थानीय को नहीं मिल रहा 75 फीसदी रोजगार

स्थानीय को 75% रोजगार से नहीं जोड़ा गया है, जिससे युवा वर्ग हताश है और रैयत अपने पूर्वजों की जमीन देकर भी मुआवजा के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं. मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंप लगाया जाएगा. स्थानीय कामगारों का चयन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द एक करोड़ तक का ठेका विस्थापितों को दिलाने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रत्येक परियोजना क्षेत्र में समीक्षा की जा रही है. नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-accused-of-cyber-fraud-of-25-lakhs-from-four-retired-policemen-of-up-arrested/">जामताड़ा

: यूपी के चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से 25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp