Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टैंगो क्लब चरही ने फुटबॉल एकेडेमी को 3-2 से किया पराजित

Hazaribag : जिला फुटबॉल संघ हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित नव झारखंड फाउंडेशन फुटबॉल लीग मैच आईटीआई ग्राउंड में खेला गया. टैंगो क्लब चरही बनाम फुटबॉल ऐकेडेमी हजारीबाग के बीच रविवार को हुए मैच में पूरी तरह उतार-चढ़ाव रहा.   टैंगो क्लब ने यह मैच 3-2 से जीत लिया. टैंगो क्लब की ओर से रघु महतो ने एक गोल और प्रदर्शन सोरेन ने दो गोल किए. वहीं फुटबॉल एकेडेमी की ओर से विवेक एवं विशाल ने एक-एक गोल किया.   इस मौके पर बिहार जूनियर और सब जूनियर खेले हुए हजारीबाग के पुराने खिलाड़ी सूरज थापा, अरविंद विश्वकर्मा और प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया.   इस मौके पर संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, नजरुल हसन, बहादुर राम, सरफराज अहमद, सफी उल्लाह खान, गुड्डू, अशोक कुमार, राजू राम, धनेश्वर यादव, सुबोध आदि मौजूद थे.  वहीं रेफरी में सिकंदर यादव, परमेश्वर गोप और दिलीप राम ने भूमिका निभाई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही