Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ग्राम सभा की बैठक में 22 योजनाओं का हुआ चयन, मेट नियुक्त

Tantnagar (Ganesh Bari) : खुंटपानी प्रखंड के बड़ा चीरू पंचायत अतंर्गत कुम्बराम में शनिवार को ग्रामीण मुंडा नाउरा तियू की अध्यक्षता में मासिक ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मनरेगा से संचालित किए जाने वाले 22 योजनाओं का चयन किया गया. उक्त योजना का संचालन के लिए पुनिया तियू को मेट नियुक्त किया गया. बैठक में पंचायत सचिव जातुवा पुरती ने चयनित योजनाओं के संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए. योजना में अधिक मजदूरों को काम कराने व मजदूरी भुगतान में विलंब नहीं होने का आश्वासन दिया. बैठक में कृषक मित्र सिकंदर बाडरा ने किसानों को बीज का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने का सुझाव दिया. बैठक में मुखिया नरेंद्र बाडरा, वार्ड सदस्य अनिल सुरिन, संजय बाडरा, जातुवा पुरती, सिकंदर बाडरा, मलती देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-expressed-grief-over-odisha-train-accident/">चाईबासा

: ओडिशा रेल हादसे पर भाजपा ने जताया शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही