Search

 
 
 

तांतनगर : रक्तदान शिविर में शिक्षाविद् को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

 
Tantnagar (Ganssh) : सदर अस्पताल चाईबासा परिसर में कोल्हान हेल्पिंग हैंड और कोल्हान हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. सुरीन ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है. ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना सौभाग्य की बात है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-the-doctor-did-not-respond-to-the-notice-even-after-48-hours/">तांतनगर

: दो झोला छाप डॉक्टर ने 48 घंटे बाद भी नहीं दिया नोटिस का जवाब
उन्होंने कोल्हान हेल्पिंग हैंड और कोल्हान हेल्प लाइन की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों संस्था कोरोना काल के समय से ही समाज के लोगों के लिये निःस्वार्थ भाव से काम कर रही है. शिविर में शिक्षाविद् प्रधान बिरुवा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शिविर में सुनीता सिंह कुंटीया, गीता मेलगंडी, अमीर हिंदुस्तानी, राजनगर बीडीओ डांगुर कोड़ा, समाजसेवी इरशाद, समाजसेवी मनोज भगेरिया, उर्मिला पुरती, हो फ़िल्म निर्देशक सावन सोय, समाजसेवी विकास दोदराजका, समाजसेवी प्रकाश लागुरी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही