Search

 
 
 

तांतनगर : नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के एक आरोपी मुढ़दा निवासी सेलाय हेम्ब्रम (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. सेलाय के खिलाफ मंझारी (ओपी तांतनगर) में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सेलाय नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा कर कई माह से शरीरिक संबंध बना रहा था. इसकी भनक लगने पर उसकी पत्नी ने उसका पीछा किया और नाबालिग के साथ इश्क करते हुऐ रंगे हाथ पकड़ लिया. रंगे हाथ पकड़ने जाने के बाद गांव में इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई पर मामला उलझ गया. इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने तांतनगर ओपी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-president-of-jharkhand-chamber-kishor-mantri-got-a-warm-welcome/">चाईबासा

: झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही