Search

 
 
 

तांतनगर : डायन बिसाही का आरोप लगा मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी पुलिस ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट करने वाला फरार आरोपी डोले तुबीड (50) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी तुबीड तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़िया टांगर के पुरचिया साई टोला के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपी को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद डोले द्वारा पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार डोले कर्नाटक में मजदूरी करता है. वह दो सप्ताह पहले अपने घर पुरचिया साई आया हुआ था. पुरचिया साई में पत्नी सोमबारी तुबीड और बिमला तुबीड के बीच हमेशा झगड़ा हुआ करता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-letter-of-recommendation-of-mp-and-mla-handed-over-to-the-deputy-commissioner-to-increase-the-height-of-the-bridge/">चांडिल

: पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उपायुक्त को सौंपा सांसद व विधायक का अनुशंसा पत्र

समझौता के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद

ग्रामीण मुंडा द्वारा गांव में बैठक कर दोनों के बीच समझौता कराया गया था. उसके बाद भी दोनों में विवाद खत्म नहीं हुआ. घटना के दिन मुर्गी गायब करने को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पीड़िता को मारते-मारते खेत तरफ ले गया. इसी दौरान वीडियो बना रही बच्ची पर नजर पड़ा. बच्ची को वीडियो बनाता देख उसके पीछे भागा तबतक पुलिस आ गई और पुलिस को देख कर फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही