Search

 
 
 

तांतनगर : आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन चाईबासा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त की अनुपस्थिति में भू-अर्जन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर टाटा कॉलेज मैदान में हैलीकॉप्टर लैडिंग पर रोक लगाने की मांग की है. सेवानिवृत्त संगठन द्वारा सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि राजनीति प्रचार प्रसार या प्रशासनिक गतिविधियों के लिए टाटा कॉलेज मैदान में हैलीकॉप्टर लैडिंग होने से कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को भी दिक्कतें आती हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shakti-kendra-in-charge-was-selected-in-the-bjp-meeting/">चक्रधरपुर

: भाजपा की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी का किया गया चयन

कमरहालु एरोड्राम में हेलीकॉप्टर लैंडिंग कराने की अपील

उन्होंने कहा कि मैदान में हेलीकॉप्टर लैडिंग होने से धूल उड़ते हैं जिससे कॉलेज में रखे मशीनरी, सामान व भवनों को काफी नुकसान हो रहा है. पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रशासन को कमरहातु स्थिति एरोड्राम में हेलीकॉप्टर लैडिंग कराने की अपील की है. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरूवा, सोनाराम पुरती, रामाय पुरती, मुनीश्वर पुरती, रामेश्वर सावैंया, शिवचरण कालुंडिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही