Search

 
 
 

तांतनगर : 1932 का खतियान लागू होने पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने निकाली आभार यात्रा

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : झारखंड कैबिनेट की ओर से 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने व ओबीसी को 27 फिसदी अरक्षण देने सहित अन्य मांगों के प्रस्ताव को मंजूरी देने की खुशी में बुधवार को विधायक निरल पूर्ति के नेतृत्व में झामुमो ने आभार यात्रा निकाली. इस दौरान विधायक ने जनता को धन्यवाद दिया. इस यात्रा में शामिल झामुमो समर्थक खुशी से झूम रहे थे. विधानसभा निरल पुरती ने आभार यात्रा के दौरान हर्षित होते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव के समय में जो वादा किया था वो पुरा किया. उन्होंने कहा कि 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति व ओबीसी को 27 फिसदी अरक्षण की मांग काफी पुरानी थी जो पूरी हुई है. इससे झारखंडी जनता में हर्ष है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-234-hostels-got-a-new-look-after-the-order-of-cm-hemant-soren/">झारखंड

: सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद 234 हॉस्टल को मिला नया स्वरूप

हेमंत सरकार जनता के हित में काम करती रहेगी : निरल पूर्ति

झारखंड अलग राज्य गठन के 22 साल कड़ी संघर्ष के बाद डोमेसाइल मिली है. कई सरकार आयी और गयी भी किसी सरकार ने झारखंड हित में काम नहीं किया था. झामुमो नीत सरकार ने अपना वादा पुरा कर दिखाया. हेमंत सरकार झारखंड की जनता के हित में काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि कोल्हान में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. जिसके पास खतियान नहीं है वैसी स्थिति में ग्राम सभा उन्हें चिन्हित करेगी. कोल्हान के मुलवासी सभी के पास खतियान होंगे मुझे पुरा विश्वास है. आभार यात्रा में खुब अतिशबाजी हुई. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, योगेंद्र नाथ बिरूवा, चंन्द्र मोहन बिरूवा, मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, विजय बारी, सनातन बिरूवा, सहित सैकड़ों झामुमो नेताऐं शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :  घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-revenue-camp-held-in-circle-office-amid-workers-strike-17-applications-came-in-three-days/">घाटशिला:

कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अंचल कार्यालय में लगा राजस्‍व शिविर, तीन दिन में 17 आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही