Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : आंबेडकराईट पार्टी ने बाबा साहेब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Tantnagar (Ganesh Bari) : आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी सह युवा नेता रामहरि गोप ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और नमन कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया. गोप ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब ने समाज को तीन मंत्र दिए है, शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो. इसी विचारधारा पर चलना होगा तभी समाज में एकता आएगी. कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमेशा ही समाज के दबे, कुचले तथा गरीब लोगों के हित के लिए कार्य किया. इसलिए हमें विविधता में एकता के एक धागे में पिरोकर रहना चाहिए. उन्होंने कहा जब तक देश व समाज से गरीबी, छुआछूत व भेदभाव को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक बाबा साहेब का सपना साकार नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-babasahebs-birth-anniversary-was-celebrated-ceremonially-at-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही