Search

 
 
 

तांतनगर : भूमि समाधान दिवस की बैठक में अंगरडीहा-सुरलू का विवाद छाया रहा

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रभारी अचंल अधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को तांतनगर ओपी में भूमि समाधान दिवस की बैठक हुई. बैठक में मुख्यतः पिछले दिन अंगरडीहा- सुरलू ग्रामीणों के बीच शव दफनाने लेकर हुई भूमि विवाद में समाधान नहीं निकल पाया है. अचंलाधिकारी ने तीन- चार दिन अंदर दोनों गांव के लोग सामाजिक स्तर पर बैठक समाधान निकालें. उसके बाद भूमि का सीमाकंन करवाकर चारदीवारी कराई जायेगी. उक्त मामले दोनों गांव के समाज के बीच बैठक कर समाधान नहीं होने तक यथास्थिति बने रहने का दोनो गांव के लोगों को निर्देश दिया. श्मशान घाट भूमि का विवरण इस प्रकार खाता संख्या-2, प्लाट संख्या-1183, रकवा , 0.34 डिसमिल श्मशान घाट अंकित है. इसे भी पढ़ें : तेनुघाट">https://lagatar.in/tenughat-bike-rider-woman-and-youth-seriously-injured-in-car-and-bike-collision/">तेनुघाट

: कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला व युवक गंभीर रूप से घायल
गौरतलब है कि उक्त श्मशान घाट जमीन पर अंगरडीहा के गोप सामुदाय का शव दफनाने को लेकर सुरलू के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था. इसमें ओपी पुलिस के सहयोग से शव को दफनाने दिया गया. इस दौरान दोनों गांव के बीच तू- तू, मैं मैं हो गई. इसी श्मशान घाट स्थित जमीन सुरलू- कुदापी बीच इलिगाड़ा नदी पर बन रही पुलिया का भारी विरोध के बाद डायरेक्शन बदला गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-taa-cadets-selected-for-world-archery-championship/">जमशेदपुर

: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीएए के दो कैडेट्स का चयन
उक्त श्मशान घाट सुरलू गांव क्षेत्र में पड़ने से गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दिन शव लाये जाने पर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होती है.

मोतीलाल बिरूली, ग्रामीण मुंडा सुरलू

सुरलू गांव स्थित नदी किनारे शमशान घाट में वर्षों से अंगरडीहा गोप समुदाय का शव दफनाते हैं. गांव में गोप समुदाय के किसी की मृत्यु होने शव को वहीं श्मशान घाट में दफनाया जाता है.

साधुचरण पुरती, ग्रामीण मुंडा अंगरडीहा.

खतियान में अंकित श्मशान घाट स्थित जमीन पर गोप समुदाय का शव दफनाया जा सकता है. दोनों गांव के लोग बैठक कर समाधान निकालें.

राहुल कुमार राम, ओपी प्रभारी तांतनगर. 

दोनों गांव के लोग सामाजिक स्तर पर बैठक कर समाधान निकालें. समाधान नहीं निकलने पर अनुमंडल पदाधिकारी से आदेश निकाल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उक्त जमीन खतियान में शमशान घाट में अंकित है.

अनंत कुमार, प्रभारी अचंलाधिकारी तांतनगर. 

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही