Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : सड़क व पुलिया निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत गुली में प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है. और पुलिया का भी निर्माण नहीं कराया गया है. इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है. ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में बैठक कर उक्त जर्जर सड़क व तालाब के मेढ़ पर पुलिया निर्माण की मांग की है. सड़क की मरम्मत और पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार करने की चेतावनी दी है. गुरुवार को ग्रामीण मुंडा जुंबल बिरूवा की अध्यक्षता में पुलिया निर्माण की मांग कर रहे है.  लोगों ने कहा कि सड़क काफी जर्जर है तथा तालाब के मेढ़ पर पुलिया नहीं होने से बरसात में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 40 साल पहले सरकारी तालाब बना था. उसी तालाब के मेढ़ से सड़क गुजरती है. तालाब के मेढ़ के किनारे तालाब का पानी जमा नहीं हो इसके लिए पानी निकासी के छिलका बनाया गया. बरसात में उस छिलका के ऊपर पानी बहता है. पानी का बहाव इतना तेज होता है कि लोगों की जान भी जा सकती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-suffering-from-seasonal-diseases-crowd-increased-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे लोग, सदर अस्पताल में भीड़ बढ़ी

एप्रूवल मिलते ही सड़क व पुलिया का निर्मण कराया जाएगा - बीडीओ

बरसात में गांव टापू बन जाता है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. कार्रवाई नहीं होने से गांव की समस्या जस की तस है. गुली गांव में लगभग 45 परिवार निवास करते है. जयसिंह सिरका ने कहा कि गांव से प्रखंड मुख्यालय जाने का एक मात्र तालाब की मेढ़ होकर गुजरने वाली सड़क काफी जर्जर है. बरसात में मेढ़ के ऊपर पानी बहता है. इस सड़क से जान जोखिम में डाल कर मुख्यालय जाते हैं. बीडीओ समीर नेमियर खालको ने कहा कि ग्रामीणों ने सड़क व पुलिया को लेकर ज्ञापन पहले ही सौंपा है. कार्रवाई के लिए जिला को अग्रसारित किया गया. जैसी ही जिला से एप्रूवल मिलेगा, सड़क और पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-suffering-from-seasonal-diseases-crowd-increased-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे लोग, सदर अस्पताल में भीड़ बढ़ी

ये थे उपस्थित

जयसिंह सिरका, संग्राम लागुरी, गोनो सिरका, बागोरो बिरूवा, राम गोप, प्रकाश सिंक्कू, शिवचरण बिरूवा, दुरसू सिरका, जुंबल बिरूवा, राजा बिरूवा, गुल बिरूवा, माधो बिरूवा, गुईनू बिरूवा, महेन्द्र बिरूली, परशुराम गोप, बुधराम गोप, राजकुमार बिरूली, घनश्याम हेम्ब्रम, नानिका बिरूली, सरिता बांकिरा, शांति हेम्ब्रम, बेबी बिरूली, मंजारी बिरूली, जंबी बिरूली, नितिमा हेम्ब्रम, राय बिरूली, हिमानी बिरूली, सपनी बिरूली, नामसी हेम्ब्रम, दसमा हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-water-tower-in-angarishol-village-bad-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: अंगारीशोल गांव में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही