Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : बाबूलाल मरांडी तांतनगर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा में रविवार को मझगांव स्कूल मैदान में जनसभा करने बाद तांतनगर आयेंगे. इसे लेकर तांतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरों पर है. कोकचो, उकुगुटू, तांतनगर, चिटीमिटी आदि जगहों के सड़क किनारे संकल्प यात्रा का होडिंग लगाया गया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार मरांडी तांतनगर प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ईचा डैम डूब क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे. गौरतलब है कि मंराडी रविवार को मझगांव में स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mathematics-and-science-fair-organized-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर के प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित व विज्ञान मेला आयोजित
जनसभा करने बाद मंराडी कुमारडुंगी, मंझारी होते हुऐ तांतनगर प्रखंड पहुंचेंगे. तांतनगर प्रखंड में 80 फीसदी ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र पड़ता है. पिछले 40 साल से डैम का विरोध हो रहा है. डैम को हर विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दल चुनावी मुद्दा बनाती है. ईचा डैम मझगांव, सदर व सरायकेला खरसावां विधानसभा क्षेत्र के 126 गांव प्रभावित हो रहा है. इधर ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने डैम मुद्दों पर बाबूलाल मरांडी से मिलने की बात से इंकार किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही