Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : तेन्तेड़ा मध्य विद्यालय के प्राचार्य को बीईईओ ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

Tantnatar (Ganesh Bari) : तांतनगर शिक्षा परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देवशंकर महापात्र की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस सम्मान समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेन्तेड़ा के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार महतो को विद्यालय में सराहनीय योगदान व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-invitation-to-accident-giving-fallen-trees-on-baraiburu-main-road/">किरीबुरू

: बराईबुरू मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
बीईईओ ने शिक्षक हरेंद्र महतो को कार्यक्रम के दौरान शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. बीईईओ महापात्र ने सम्मानित शिक्षक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में इनके अतुल्य योगदान को सदा स्मरण किया जायेगा. इस अवसर पर संजय कुमार, मित्रसेन सुंडी, लक्ष्मण हेम्ब्रम, दिनेश सावैंया, पासिंग पिलिप सुंडी, अरबिंद होरो, काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही