Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक, बनाई रणनीति

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने तथा आबुवा दिशुम आबुवा राज का नारा देकर सत्ता में कबिज झामुमो नेतृत्व गठबंधन सरकार ने आदिवासियों के साथ सबसे ज्यादा छल किया है. इस सरकार ने पिछले चुनाव में किया एक भी वादा पुरा नहीं किया. यह बातें भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा ने कोकचो में गुरुवार को कार्याकर्ताओं के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जल, जंगल, जमीन की लूट झामुमो नेतृत्व में बनी सरकार में हुई है. भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमकरण सावैंया ने कहा राज्य में गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार चल रही है. उन्होंने ईचा डैम का जिक्र करते हुऐ कहा ईचा डैम कांग्रेस की देन है. डैम निर्माण के संबंध में भाजपा का कई रोल नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-of-drinking-nandis-milk-in-siddheshwar-nath-temple-huge-crowd-gathered/">चाईबासा

: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में नंदी के दूध पीने की चर्चा, उमड़ी भारी भीड़

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा प्रखंड अध्य सुखलाल चातर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में अगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है. अगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया गया. वहीं प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. केन्द्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. बैठक में खेमकरण सावैंया, सुखलाल चातर, मनोहर बारी, राकेश अल्डा, विश्वमित्र सावैंया, बुलट सिंह कालुंडिया, मोतीलाल कालुंडिया, सुरेंद्र बोयपाई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही