Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की बैठक

Tantnagar (Ganesh Bari) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार में आदिवासियों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार व जुल्म हुआ है. राज्य सरकार आदिवासियों के साथ हित नहीं अहित कर रही हैं. उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को कही. वह तांतनगर में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, जंगल राज चल रहा है. हर कार्यालय में आम जनता का काम बिना पैसा दिये नहीं होता है. जनता राज्य में सुरक्षित नहीं है. सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है. अब भाजपा की लहर चल रही है, अगामी लोकसभा व विधानसभा के सभी सीटों पर भाजपा पंरचम लहराएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-president-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-home-ministers-program/">चाईबासा

: गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

भारी संख्या में शामिल होने कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी समाज के साथ झूठा वादा कर सत्ता पर कबिज हुई लेकिन अब जनता को लूटने का काम कर रही है. जनता त्राहिमाम कर रही है. इस अवसर पर राम जी नन्द, भूषण पाठ पिंगुवा, बड़कुंवर गागराई, अनिल बिरूली, खेमकरण सावैंया, सुखलाल चातर, मनोहर बारी, दुर्गाचरण नाग, राकेश अल्डा, प्रसाद कांलिन्दी, सुरेंद्र बोयपाई, नानू सामड, कैलाश निषाद, शुक्रा गोप, गणेश सिरका, गिरी कालुंडिया, साधुचरण हेम्ब्रम, मोलीलाल कालुंडिया, गजेंद्र सावैंया, विश्वमित्र सावैंया आदि मौजूद थे. इधर, तांतनगर मंडल अध्यक्ष सुखलाल चातर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-president-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-home-ministers-program/">चाईबासा

: गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही