Search

 
 
 

तांतनगर : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

 
Tantnagar : तांतनगर प्रखंड के ब्लॉक मैदान में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार के नेतृत्व में  प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता संपन्न हुआ.  प्रतियोगिता में 12 टीमों का तीन ग्रुप बनाया गया था. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग अंडर-17 में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तांतनगर ने प्रोजेक्ट गर्ल उच्च विद्यालय खेड़ियाटांगर को छह गोल से हराकर विजेता रही.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विजेता टीम को ट्रोफी दिया

वहीं बालक वर्ग अंडर 17 में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय चिटीमिटी ने उमवि माझी पड़सी को तीन गोल से हरा कर विजेता बनी. बालक वर्ग अंडर 14 में यूएचएस खेड़ियाटांगर ने उमवि तुइबाना को दो गोल से हराकर विजेता रहा. प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार ने विजेता टीम को ट्रोफी व कप देकर सम्मानित किया.  खेल का संचालन फुटबॉल एसोसिएशन चाईबासा के रेफरी व जजमेंट द्वारा सफल संचालन किया गया. इस अवसर पर तुरतुंग पिंगुवा, मुखिया मानिला देवगम, बुपेनंद्र सिरका, संजीत देवगम, मानकी कुदादा, मनोज बाडरा, आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही