Search

 
 
 

तांतनगर : रोलाडीह के बीएसएफ जवान की त्रिपुरा के अगरतला में मौत

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर ओपी अतंर्गत रोलाडीह के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान सोंगा सिंह कालुंडिया की त्रिपुरा के अगरतला में देहांत हो गया है. बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को शव को रोलाडीह पहुंचाया. जवान का शव रोलाडीह पहुंचते ही पूरे गांव में मातम सी छा गई और माहौल गमगीन हो गया. जवान के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव वालों ने जवान को एक-एक कर श्रद्धांजलि दी और बीएसएफ जवानों ने अंतिम सलामी दी. उसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया. उनके छोटे भाई सलुका कालुंडिया ने जवान को मुखाग्नि दी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/lord-vishwakarma-worshiped-with-enthusiasm-cultural-program-in-jhurjhuri/">हजारीबाग

: हर्षोल्लास से पूजे गए भगवान विश्वकर्मा, झुरझुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम

अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

बताया जाता है कि बैरक में कालुंडिया की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने पर साथी जवानों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया. जहां शनिवार को जवान का देहांत हो गया. बीएसएफ के वरीय अधिकारी के अनुसार सोंगा सुगर सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थे. त्रिपुरा में देहांत हुए बीएसएफ जवान सोंगा सिंह कालुंडिया का शव रोलाडीह पहुंचाने पर जिप सदस्य जवाहर बोयपाई, प्रखंड प्रमुख चांदमनी सिरका, मुखिया मनीला देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार, ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम व समाज के गणमान्य लोग पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-condition-of-former-deputy-mayor-of-municipal-corporation-is-critical-admitted-in-ccu-of-tmh/">आदित्यपुर

: नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर का हालत गंभीर, टीएमएच के सीसीयू में भर्ती

एक परिचय

बीएसएफ के जवान सोंगा सिंह कालुंडिया रोलाडीह के रहने वाले थे. स्व. मुटरा कालुंडिया मझला लड़का था. उनका बड़े भाई स्व. विजय सिंह कालुंडिया शिक्षक थे. वहीं छोटा भाई झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं. स्व. कालुंडिया की धर्म पत्नी लक्ष्मी कालुंडिया उनका पुत्र संजय कालुंडिया तथा गीता कालुंडिया पुत्री है. सोंगा 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए था. सोंगा गांव में सबके चहेते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही