Search

 
 
 

तांतनगर : दाड़िमा स्कूल के एक रूम में पढ़ रहे कक्षा 5 तक के बच्चे

 
Tantnagar ( Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत प्राथमिक विद्यालय दाड़िमा में भवन के अभाव में कक्षा 1 से 5 तक के 55 विद्यार्थी एक ही कमरे में शिक्षा ग्रहण करने पर विवश हैं. विद्यालय के जिस रूम में मध्याह्न भोजन व खेल सामग्री रखा है शिक्षक उसी रूम में बच्चों को पढ़ाने पर विवश हैं. विद्यालय भवन बनाने के लिए एक साल पहले बगल के भवन को तोड़ दिया गया, तब से बच्चों को कमरे के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में भवन के अभाव में बच्चों को एक कमरे में भेड़ बकरी की तरह बैठा कर पढ़ाया जाता है. कुछ बच्चे बेंच पर तो कुछ बच्चे जमीन पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक पढ़ाई होती है. विद्यालय में शिक्षक का दो पद स्वीकृत है लेकिन एक ही शिक्षक प्रतिनियुक्त है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-your-plan-your-government-your-door-program-organized-in-muturkham/">बहरागोड़ा

: मुटूरखाम में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

बच्चों को पढ़ाने में हो रही परेशानी

विद्यालय भवन के अभाव में बच्चों को पढ़ाने में काफी दिक्कतें आती है. जिस रूम मध्याह्न भोजन व अन्य समांग्री रखी है उसी भवन में पढ़ाते है. इस तरह समस्या का समाधान के लिए प्रखंड शिक्षा कार्यालय को लिखित अवगत करा चुके हैं.

तिरूमनी केरकट्टा, शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय दाड़िमा.

अब तक समस्या का नहीं हुआ समाधान

प्राथमिक विद्यालय दाड़िमा के भवन संबंधी समस्याओं से जिला को अवगत कराया गया है. कई बार समस्याओं की जानकारी दी जा चुकी है. परन्तु अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

काली प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा कार्यालय तांतनगर

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही