Search

 
 
 

तांतनगर : तीन विद्यालय के बच्चों के बीच बाल मेला का आयोजन

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेरिया सिंदरी में शनिवार को सामाजिक संस्था एस्पायर द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया. बाल मेला में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेड़िया सिंदरी, प्राथमिक विद्यालय बाटीगुटू व प्राथमिक विद्यालय लोवालंदिर डोबरोबासा के बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालय से दूरी बना रहे बच्चे को विद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जागृत करने, विद्यालय में रूची बनाये रखने, प्रतिभा निखारने वाले को हर संभव सहायोग करने, बच्चों को मंच पर झिझक दूर करने आदि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. मेला में बच्चों के बीच रांगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्लेवर्क, ड्राइंग, मैथ रेस, जीके रेस, बैलून रेस, बिस्किट व चकलेट रेस कराया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया. मौके पर तांतनगर पंचायत उपमुखिया बादल बिरुली, प्रखण्ड उप प्रमुख मनमति पुरती, शिक्षक विक्रांत गुड़िया, बिरसिंग बिरूली, गंगाराम बोदरा काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilor-accused-of-bullying-and-transferring-power-pole-complaint-to-mayor-and-additional-municipal-commissioner/">आदित्यपुर

: पार्षद पर दबंगई कर बिजली पोल हस्तांतरित करने का आरोप, मेयर व अपर नगर आयुक्त से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही