Search

 
 
 

तांतनगर : अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त

 
Tantnagar (Ganesh Bari) :  तांतनगर सीओ ने खड़कई नदी से अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर कर जब्त कर लिया है. हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सीओ ने जब्त ट्रैक्टर को तांतनगर ओपी परिसर में रखा है. सीओ ने इसकी जानकारी डीएमओ को दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तांतनगर क्षेत्र के तोरलो नदी में रोजाना की तहत ट्रैक्टर के जरिए बालू खनन किया जा रहा था. इसकी गुप्त सूचना मिलने पर अचंलाधिकारी बुडॉय सारू ने पुलिस के साथ छापेमारी कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बहरहाल तांतनगर अचंल क्षेत्र के खड़कई व तोरलो नदी के विभिन्न जगहों से माफियाओं द्वारा दिन रात अवैध बालू खनन किये जाने से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा, बल्कि सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. बालू के अवैध खनन को लेकर अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने डीसी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी. इस खबर को शुभम संदेश और लगातार डॉट इन ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद सीओ ने यह कार्रवाई की है. सीओ ने कहा कि छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. संबंधित लोगों पर कार्रवाई के लिए डीएमओ को पत्र भेजा गया है. वहीं तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने खड़कई नदी के इलिगाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की. माफिया पुलिस को देखते ही बालू खनन में लगे ट्रैक्टर लेकर नदी से भाग निकले. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/meaning-of-raghuvar-dass-departure-from-active-politics/">

 सक्रिय राजनीति से रघुवर दास की विदाई के मायने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही