Search

 
 
 

तांतनगर : आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता की शिकायत

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत तुइबाना में अंगनबाड़ी सेविका के चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरती गयी है. इसे लेकर ग्रामीणों ने तांतनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय में ज्ञापन देकर चयन को रद्द कर पुनः चयन किये जाने की मांग की है. जानकारी हो कि गांव में अंगनबाड़ी सेविका पद रिक्त पड़ा था. इसे लेकर 18 अगस्त को गांव में परियोजना पदाधिकारी की उपास्थिति में चयन प्रक्रिया हुई थी. चयन प्रक्रिया में सेविका पद के लिए दो दावेदारी पेश किये गए थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-unicef-team-inspected-municipal-bangla-middle-school/">चाईबासा

: यूनिसेफ की टीम ने नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण

पदाधिकारी पर लगा गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि चयन के लिए आये पदाधिकारी की मिलीभगत से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले का चयन कर लिया. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया में बोलने का मौका नहीं दिया गया. वहीं चयन प्रक्रिया की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी नहीं दी गई. इस मामले पर कोकचो पंचायत के पंसस महेंद्र कालुंडिया ने कहा कि तुइबाना में अंगनबाड़ी सेविका के चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरती गयी है. यह चयन रद्द होना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही