Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत सिनी गांव खड़कई नदी स्थित चट्टान के पास से तांतनगर ओपी पुलिस ने वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. महिला के पास से पुलिस ने आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद किया है. महिला झींकपानी थाना क्षेत्र के आसुरा इचासाई की रहने वाली है.  जेमा बुड़ीउली (70) के रूप में पहचान हुई है. पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि जेमा पैसा निकालने के लिए घर से निकली थी, भटक कर सिनी गांव पहुंची गई. एक रात स्कूल भवन में रूकी थी. दूसरे दिन नदी पार कर राजनगर प्रखंड क्षेत्र तरफ जा रही थी. महिला खाने के बाद पानी पीने के लिए नदी में उतरी, उसी बीच उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई. बरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-childrens-park-beautification-work-begins/">किरीबुरु

: चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही